देश

PM Modi: परमाणु क्षेत्र में निजी सेक्टर को मिलेगी एंट्री! सरकार बना रही योजना; स्काईरूट के कार्यक्रम में PM का बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के 'इन्फिनिटी कैंपस' का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज भारत के स्पेस इकोसिस्टम में प्राइवेट सेक्टर बड़ी उड़ान भर रहा है। स्काईरूट का इनफिनिटी कैंपस भारत की नई सोच, नवाचार और यूथ पावर का प्रतिबिंब है।

Image

पीएम मोदी। फोटो- पीटीआई।

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के 'इन्फिनिटी कैंपस' का वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने इसे भारत की नयी सोच, नवाचार और युवा शक्ति का प्रतिबिंब बताया। इस मौके पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। साथ ही कहा कि सरकार परमाणु क्षेत्र को भी निजी क्षेत्र के लिए खोलने की योजना बना रही है।

‘विक्रम-1’ का भी किया अनावरण

उन्होंने पेलोड को पृथ्वी की कक्षा तक ले जाने वाले कंपनी के पहले रॉकेट ‘विक्रम-1’ का भी अनावरण किया। इस रॉकेट में उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपित करने की क्षमता है।

उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में हुए अंतरिक्ष सुधारों का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की यात्रा भले ही सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुई हो लेकिन हमने वहां से खुद को साबित करते हुए सबसे विश्वसनीय प्रक्षेपण यान का भी निर्माण किया। हमने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प ही सपनों को पूरा करता है।

'परमाणु क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए भी खोलने की योजना'

पीएम मोदी ने कहा कि हमने अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं, इसे निजी क्षेत्र के लिए खोला है, नई अंतरिक्ष नीति बनाई है। स्टार्टअप और उद्योग को नवाचार से जोड़ा। इन-स्पेस’ की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि परमाणु क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए भी खोलने की योजना है।

पीएम ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी सेक्टर के लिए खोलने का ही नतीजा है कि स्काईरूट और अन्य कंपनियां ऐसे नवाचारों के साथ सामने आई हैं। आज भारत के अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में निजी क्षेत्र तेजी से उभर रहा है। भारत में 300 से ज्यादा अंतरिक्ष स्टार्टअप इस क्षेत्र को नई उम्मीदें दे रहे हैं।

इनफिनिटी कैंपस भारत की नई सोच का प्रतिबिंब

अपने संबोधन में पीएम ने इनफिनिटी कैंपस को भारत की नयी सोच, नवाचार और विशाल युवा शक्ति का प्रतिबिंब करार दिया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं का नवाचार, जोखिम उठाने की क्षमता और उद्यमिता नई ऊंचाइयों को छू रही है। आज देश का अंतरिक्ष क्षेत्र वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक बन रहा है और भारत की निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रतिभा दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है।

इनफिनिटी कैंपस में हर महीने तैयार हो सकता है ऑर्बिटल रॉकेट

बता दें कि स्काईरूट का इनफिनिटी कैंपस बेहद अत्याधुनिक है। यह लगभग दो लाख वर्ग फुट में फैला है। जहां कई प्रक्षेपण वाहनों को डिजाइन उनका विकास और परीक्षण की व्यवस्था है। इस परिसर में हर महीने एक ऑर्बिटल रॉकेट तैयार करने की क्षमता है।

गौरतलब है कि स्काईरूट भारत की अग्रणी निजी अंतरिक्ष कंपनी है, जिसकी स्थापना पवन चंदना और भरत ढाका ने की थी। दोनों भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्र हैं और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक भी रह चुके हैं। नवंबर 2022 में स्काईरूट ने अपना उप कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-एस’ प्रक्षेपित किया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय निजी कंपनी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shiv Shukla
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते