देश

पीएम मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन, अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2023, 01:12 PM IST

PM Modi in Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अमृत भारत ट्रेन में छात्रों के साथ बातचीत की। पीएम ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

Image

पीएम मोदी ने अयोध्या को दिया सौगात।

Photo : ANI

Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन 'सभी के लिए सुलभ' और 'आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन' होगा।

अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने अयोध्या में अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीएम ने अयोध्या के इस रेलवे स्टेशन से जुड़ी जानकारियां लीं और पूरे मॉडल को समझा।

अमृत भारत ट्रेन में छात्रों के साथ की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अमृत भारत ट्रेन में छात्रों के साथ बातचीत की।

अमृत भारत, वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन में कई आधुनिक सुविधाएं

अयोध्या में शनिवार सुबह भगवान राम के भक्ति गीत सुनाई दिए जबकि कई मंदिरों में बजने वाली घंटियों और मंत्र उच्चारण की ध्वनि हवाओं में गूंज उठी। नये सिरे से तैयार अयोध्या रेलवे स्टेशन में लिफ्ट, एस्केलेटर, ‘फूड प्लाजा’, बच्चों की देखभाल के लिए कमरे और पूजा सामग्री की जरूरतों के लिए दुकानों समेत कई आधुनिक सुविधाएं हैं। अब इस स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले महीने अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।

निर्माण पर 241 करोड़ रुपये की लागत आई

उत्तर रेलवे ने कहा कि राम मंदिर से पैदल दूरी पर स्थित स्टेशन पर तीन मंजिला इमारत और नयी सुविधाओं के निर्माण पर 241 करोड़ रुपये की लागत आई। रेलवे ने कहा नये स्टेशन भवन में यात्रियों की आवाजाही के लिए ज्यादा जगह होगी। रेलवे ने कहा कि कि यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, ‘फूड प्लाजा’, पूजा सामग्री की जरूरतों के लिए दुकानें, ‘क्लॉकरूम’ और बच्चों की देखभाल के कमरे जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। भूतल के साथ-साथ पहली मंजिल पर भी आकर्षक ‘प्रतीक्षा कक्ष’ का निर्माण किया गया है। स्टेशन की इमारत सभी के लिए सुलभ होगी और इसे ‘ग्रीन स्टेशन बिल्डिंग’ के लिए आईजीबीसी (इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) प्रमाणन मिला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article