देश

'पीढ़ियों का इंतज़ार हुआ खत्म, इस कार्यकाल में हुए परिवर्तनकारी सुधार', लोकसभा में बोले PM Modi

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 10, 2024, 07:03 PM IST

PM Modi in Loksabha: पीएम मोदी ने कहा कि 17वीं लोकसभा कई महत्वपूर्ण फैसलों की गवाह रही है। ये पांच साल 'सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन' के बारे में रहे हैं, पहले सत्र में दोनों सदन ने तीस विधेयक पास किये ये अपने आपमें एक रिकॉर्ड है

Image

पीएम मोदी ने कहा कि 7वीं लोकसभा कई महत्वपूर्ण फैसलों की गवाह रही है

PM Modi in Loksabha: प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज देश में यह जज्बा पैदा हुआ है कि अगले 25 वर्ष में भारत एक विकसित देश बनाने का सपना पूरा करना है उन्होंने 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के अंतिम दिन सदन में यह भी कहा कि अगली लोकसभा में कामकाज की 100 प्रतिशत उत्पादकता का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री ने 17वीं लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, महिला आरक्षण कानून बनाने, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने, नए आपराधिक कानूनों समेत कई विधेयकों के पारित होने का उल्लेख किया।

पीएम ने कहा कि अनेक पीढ़ियों ने एक संविधान का सपना देखा, लेकिन हर पर संविधान में एक दरार दिखाई देती थी, इसी सदन ने धारा 370 हटाकर उसका पूर्ण प्रकटीकरण किया जिन जिन महापुरुषों ने इसका सपना देखा वो जरूर हमको बधाई देते होंगे।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद नासूर बन गया था देश के सीने पर गोलियां चलाते थे ,देश के होनहार आतंकवाद के बलि चढ़ जाते थे ,हमने कड़े कानून बनाये आतंकवाद के खिलाफ।

मोदी ने कहा, 'सदन ने अनुच्छेद 370 हटाया जिससे संविधान का पूर्ण रूप से प्रकटीकरण हुआ...संविधान निर्माताओं की आत्मा हमें जरूर आशीर्वाद दे रही होगी।'प्रधानमंत्री ने कहा, 'इस कार्यकाल में परिवर्तनकारी सुधार हुए, 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव इनमें नजर आती है।' उन्होंने कहा, '17वीं लोकसभा की कार्य उत्पादकता 97 प्रतिशत रही, मुझे विश्वास है कि हम 18वीं लोकसभा में शत प्रतिशत की उत्पादकता रहने का संकल्प लेंगे।'

देश को संसद का नया भवन प्राप्त हुआ

मोदी का कहना था कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान देश के हर राज्य ने भारत के सामर्थ्य और अपने प्रदेश की खूबी विश्व के सामने रखी जिसका असर आज भी है तथा 'पी-20' के माध्यम से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया ।

उन्होंने संसद के नए भवन का निर्माण करवाने का निर्णय लेने का श्रेय लोकसभा अध्यक्ष बिरला को देते हुए कहा कि उसी का परिणाम है कि देश को संसद का नया भवन प्राप्त हुआ।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें