देश

Putin India Visit: पुतिन को पीएम मोदी ने गिफ्ट की रूसी भाषा में 'भगवद गीता', दिखी दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन को PM मोदी ने रूसी भाषा में भगवद गीता भेंट की है, इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी दिखी।

Image

फोटो में राष्ट्रपति पुतिन श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति को बड़े ही ध्यान से देख रहे हैं (फोटो: @narendramodi)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत की यात्रा पर गुरुवार की शाम नई दिल्ली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी से पालम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को लेकर 7 लोक कल्याण मार्ग को भारत और रूस के झंडों से सजाया गया था। इसके साथ ही खास लाइटिंग से पीएम आवास को सजाया गया था। रात को डिनर पर पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति को अपने आधिकारिक आवास के अंदर ले जाकर स्वागत किया। इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं। पीएम मोदी द्वारा शेयर की गई फोटो में राष्ट्रपति पुतिन श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति को बड़े ही ध्यान से देख रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। भारत-रूस की दोस्ती पुरानी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया

एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी में साथ निकलने से पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया। उन्होंने स्वागत समारोह के हिस्से के तौर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी थोड़ी देर के लिए देखा और उसकी सराहना की।शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस वार्षिक समिट ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका की तरफ से पेनल्टी के तौर पर टैरिफ लगाया गया है। यह समिट ट्रेड और एनर्जी पार्टनरशिप पर चर्चा के साथ-साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी फोकस करेगा।

शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में होने वाली औपचारिक बातचीत से पहले रूसी राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। पुतिन महात्मा गांधी मेमोरियल पर पुष्प अर्पित भी करेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?