पुतिन भारत पहुंचे, मोदी ने किया स्वागतरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसे ही विमान से निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगे बढ़कर उनसे मिले। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी और सहजता ने दिखा दिया कि यह सिर्फ राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि दशकों की साझेदारी पर आधारित रिश्ता है।
रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान उनकी पीएम मोदी से बातचीत के कुछ पल कैमरों में कैद हुए। इनमें दोनों के चेहरे पर मुस्कान, हाथ मिलाने में गर्मजोशी दिखी। इन तस्वीरों में भारत–रूस रिश्तों की झलक साफ दिखाई दी।
वहीं, पुतिन के स्वागत में पालम एयरपोर्ट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। एयरपोर्ट से आई तस्वीरों में दोनों नेता एक साथ इन कार्यक्रमों का आनंद लेते दिखाई दिए।
एयरपोर्ट से निकलते समय प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में बैठे। इस पल ने दिखाया कि भारत और रूस के बीच संबंध और वार्ता महज औपचारिक कमरे तक सीमित नहीं है।
कार में साथ बैठते हुए दोनों नेताओं के हावभाव बिल्कुल अनौपचारिक दिखाई दिए। हाथ के इशारों और मुस्कुराहट में भरोसे और सहजता की पूरी कहानी छिपी हुई थी।
एयरपोर्ट से काफिला सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ा। इस दौरान दोनों नेताओं ने हल्के-फुल्के अंदाज में फोटो भी ली। गाड़ी की पिछली सीट पर साथ बैठे पुतिन और मोदी बेहद सहज और स्वाभाविक दिखे।
पीएम मोदी की यह 10वीं भारत यात्रा है। बीते दो दशकों में भले भू-राजनीति बदल गई हो, लेकिन भारत और रूस के रिश्तों की मजबूती तस्वीरों के हर फ्रेम में झलकती है। पुतिन की हर यात्रा के दौरान साफ दिखा है कि यह साझेदारी समय के साथ और गहरी ही हुई है।