देश

राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पेजेश्कियान, भारत-ईरान संबंधों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

ईरान के राष्ट्रपति के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के कुछ घंटे बाद यह वार्ता हुई। राष्ट्रपति के रूप में पेजेश्कियान की यह पहली भारत यात्रा है। पेजेश्कियान का यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है।

Image

ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने भारत आए हैं ईरान के राष्ट्रपति।

Photo : ANI

Pezeshkian meets Draupadi Murmu: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू से मिले। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात राष्ट्रीय भवन में हुई। पेजेश्कियान के साथ उनका शिष्टमंडल भी मौजूद था। राष्ट्रपति मुर्मू और पेजेश्कियान के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों देशों के रिश्ते प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा हुई। ईरानी राष्ट्रपति ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हैं। वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।

भारत-ईरान संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान भारत-ईरान संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। दो सप्ताह से भी कम समय में दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात थी। ईरान के राष्ट्रपति के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के कुछ घंटे बाद यह वार्ता हुई। राष्ट्रपति के रूप में पेजेश्कियान की यह पहली भारत यात्रा है। पेजेश्कियान का यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा नए दंडात्मक आर्थिक उपाय लागू किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ गया है।

उच्चस्तरीय भागीदारी के लिए ईरान का आभार जताया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर भारत के इस रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए।’मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने 'क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता, नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने तथा नाविकों की सुरक्षा और कल्याण’ पर भी जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी और पेजेश्कियान ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और प्रधानमंत्री ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ब्रिक्स से संबंधित बैठकों में नियमित रूप से उच्चस्तरीय भागीदारी के लिए ईरान का आभार जताया।

बिश्केक में भी मिले थे दोनों नेता

मंत्रालय के अनुसार, 'उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के देशों के बीच लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास को बढ़ावा देने में ब्रिक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 'ग्लोबल साउथ’ से आशय दुनिया के कम संपन्न देशों से है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी ने ब्रिक्स समेत बहुपक्षीय संगठनों में आपसी हित के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की सराहना की। मोदी ने 31 अगस्त को बिश्केक में ईरानी नेता से मुलाकात की थी और कहा था कि भारत संघर्ष को खत्म करने की दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

पेजेश्कियान ने मोदी से आग्रह किया था कि भारत विभिन्न पक्षों के साथ अपने व्यापक संपर्कों का इस्तेमाल कर उन्हें युद्ध और खून-खराबे का रास्ता छोड़कर बातचीत और समझौते की राह पर लौटने के लिए प्रेरित करे। भारतीय पक्ष ने शुक्रवार शाम हुई बातचीत में एक बार फिर जहाजों के निर्बाध आवागमन के महत्व पर जोर दिया। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article