देश

Defence Investiture Ceremony 2026: वीरों की वीर गाथा से गूंजा राष्ट्रपति भवऩ; 7 कीर्ति, 15 वीर और 29 शौर्य चक्र से सम्मानित हुए जांबाज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2026 के दौरान देश के बहादुर सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया।

Image

रक्षा अलंकरण समारोह 2026 (फोटो- PTI)

Photo : PTI

Defence Investiture Ceremony 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिस बलों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में प्रदान किए गए। इस मोके पर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

किन वीरों को प्राप्त हुआ सम्मान?

शौर्य चक्र प्राप्तकर्ता

  • इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट एवं इंस्पेक्टर रमेश्वर प्रसाद देशमुख (गृह मंत्रालय)
  • लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला, 19 सिख (सेना)
  • मेजर आदित्य प्रताप सिंह, राजपूताना राइफल्स/44 असम राइफल्स (सेना)
  • मेजर आशीष कुमार, 7 पैरा स्पेशल फोर्स (सेना)
  • कांस्टेबल संजय तिवारी एवं कांस्टेबल फेडा हुसैन डार (गृह मंत्रालय)
  • डिप्टी कमांडेंट मोहम्मद शफीक, 26 असम राइफल्स (सेना)
  • लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज प्रशार (नौसेना)
  • राम गोयल, सी-II (अब एलएस), नौसेना
  • कांस्टेबल सद्दाम हुसैन, सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)
  • असिस्टेंट कमांडेंट विपिन विल्सन, सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)
  • राइफलमैन भोज राम साहू, 3 असम राइफल्स (सेना)
  • विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिमन्यु सिंह (वायुसेना)
  • मेजर भार्गव कलिता, कुमाऊं रेजिमेंट/50 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
  • मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह, 11 पैरा एसएफ (सेना)
  • मेजर अंशुल बल्टू, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री/32 असम राइफल्स (सेना)
  • मेजर शिवकांत यादव, 5 पैरा एसएफ (सेना)
  • सूबेदार पी.एच. मोसेस, 1 असम राइफल्स (सेना)
  • मेजर विवेक, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री/42 आरआर (सेना)
  • राइफलमैन मैंगलम सांग वैफेई, 3 असम राइफल्स (सेना)
  • लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, 21 पैरा एसएफ (सेना)
  • कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर, 6 पैरा एसएफ (सेना)
  • सूबेदार शमशेर सिंह, 4 पैरा स्पेशल फोर्स (सेना)
  • नायक राहुल सिंह (तत्कालीन लांस नायक), 4 पैरा स्पेशल फोर्स (सेना)
  • राइफलमैन धुर्बा ज्योति दत्ता, 33 असम राइफल्स (सेना)
  • लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के एवं लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए (नौसेना)

वीर चक्र प्राप्तकर्ता

  • कर्नल कोशांक लांबा, 302 मीडियम रेजिमेंट (सेना)
  • ग्रुप कैप्टन रंजीत सिंह सिद्धू (वायुसेना)
  • ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा (वायुसेना)
  • ग्रुप कैप्टन अनिमेष पटनि (वायुसेना)
  • ग्रुप कैप्टन कुणाल कालरा (वायुसेना)
  • ग्रुप कैप्टन जॉय चंद्रा (वायुसेना)
  • लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट, 1988 इंडिपेंडेंट मीडियम बैटरी (सेना)
  • स्क्वाड्रन लीडर (अब विंग कमांडर) सार्थक कुमार (वायुसेना)
  • स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह (वायुसेना)
  • स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक (वायुसेना)
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट (अब स्क्वाड्रन लीडर) आरशवीर सिंह ठाकुर (वायुसेना)
  • नायब सूबेदार सतीश कुमार, 4 डोगरा (सेना)

कीर्ति चक्र प्राप्तकर्ता

  • लांस नायक मीनाक्षी सुंदरम ए, रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी/34 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
  • नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा, 2 पैरा एसएफ (सेना)
  • मेजर अर्शदीप सिंह, 1 असम राइफल्स (सेना)
  • एयर कमोडोर प्रशांत बालाकृष्णन नायर (वायुसेना)
  • कैप्टन लालरिनावमा सैलो, 4 पैरा स्पेशल फोर्स (सेना)

मरणोपरांत शौर्य चक्र

लांस दफादार बलदेव चंद, 4 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)

मरणोपरांत वीर चक्र

  • सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तेयाज एवं कांस्टेबल दीपक चिंगाखाम (गृह मंत्रालय)
  • राइफलमैन सुनील कुमार, 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (सेना)

मरणोपरांत कीर्ति चक्र

  • सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर, महार रेजिमेंट/1 राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
  • लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी, आर्मी सर्विस CORPS/1 सिक्किम स्काउट्स (सेना)

इस तरह कुल 51 वीरों को सम्मानित किया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article