देश

मुंबई से महज 100 KM दूर इस गांव में सड़क तक नहीं, गर्भवती महिला को डोली में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर के एक गांव में सड़क न होने के कारण एक गर्भवती महिला को 'डोली' (पालकी) में ले जाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाना पड़ा। स्थानीय कार्यकर्ता प्रकाश खोडका ने कहा कि उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, इसलिए उसे तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता थी। उसे डोली में ले जाना पड़ा।

Image

गांव तक सड़क नहीं होने पर डोली से गर्भवती महिला को एम्बुलेंस तक पहुंचाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर के एक गांव में सड़क न होने के कारण एक गर्भवती महिला को 'डोली' (पालकी) में ले जाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाना पड़ा। यह मामला देश की वित्तीय राजधानी मुंबई से महज 100 किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की गंभीर खामियों को उजागर करता है।

सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिसमें 21 वर्षीय संगीता रविंद्र मुकणे को उसके पैतृक गांव चाफेवाड़ी से सोमवार अपराह्न डेढ़ बजे 'डोली' में बैठाकर एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित मुख्य सड़क गैडांड रोड पर खड़ी एम्बुलेंस तक ले जाया जा रहा था।

'चाफेवाड़ी तक कोई सड़क नहीं '

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, स्थानीय कार्यकर्ता प्रकाश खोडका ने कहा, ''उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, इसलिए उसे तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता थी। उसे डोली में ले जाना पड़ा, क्योंकि चाफेवाड़ी तक कोई सड़क नहीं है, इसलिए एम्बुलेंस को गैडांड रोड पर इंतजार करना पड़ता है। हम 2025 में हैं, लेकिन बड़े शहरी केंद्रों के इतने करीब के इलाकों की स्थिति तब भी यही है।''

महिला की बिगड़ी तबियत

खोडका ने कहा कि बार-बार अपील के बावजूद नादगांव ग्राम पंचायत ने सड़क निर्माण के लिए कुछ नहीं किया है। चाफेवाड़ी भी नादगांव ग्राम पंचायत का हिस्सा है। देरी के कारण एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही उसे दौरा पड़ गया, जिसके बाद उसे ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

उन्होंने बताया कि सड़क न होने के कारण उसकी जान को खतरा हो सकता था। नादगांव ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन के अधिकारियों से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article