मौसम होगा ठंडा और पसीने से राहत... दिल्ली में कल मानसून देगा दस्तक! झूमकर बरसेंगे बदरा

Delhi Monsoon: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है और झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी को अभी भी मानसून का इंतजार है, लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। दिल्ली में इस बार मानसून सामान्य आगमन से कुछ दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने मानसूनी बारिश को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Jun 23 2025, 18:22 IST
दिल्ली में कब दस्तक देगा मानसून?01 / 05

दिल्ली में कब दस्तक देगा मानसून?

दिल्ली में मानसून अपने सामान्य आगमन से कुछ दिन पहले, मंगलवार को दस्तक दे सकता है। आईएमडी ने कल पूरे दिन के लिए वर्षा और गरज के साथ बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

दिल्ली में कब तक पहुंचता है मानसून 02 / 05

दिल्ली में कब तक पहुंचता है मानसून

आईएमडी ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां अनुकूल हैं। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है।

टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड03 / 05

टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड

अगर मानसून पूर्वानुमान के तहत 24 जून को दिल्ली पहुंचता है तो 2013 के बाद इसका सबसे जल्दी आगमन होगा। 2013 में मानसून 16 जून को दिल्ली पहुंच गया था। वहीं, पिछले साल मानसून 28 जून, 2023 में 25 जून, 2022 में 30 जून और 2021 में 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था।

IMD का अलर्ट जारी04 / 05

IMD का अलर्ट जारी

आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बारिश होने और बिजली कड़कने का अनुमान व्यक्त किया है। इस महीने में अब तक दिल्ली में तीन दिन बारिश हुई है।

पिछले साल कितनी हुई थी बारिश05 / 05

पिछले साल कितनी हुई थी बारिश

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब तक 89 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष जून में राजधानी में 243.4 मिमी वर्षा हुई थी, जबकि इस माह सामान्य बारिश 74.1 मिमी है। मानसून 28 जून 2024 को दिल्ली में पहुंचा, जिसके कारण दिन के शुरुआती घंटों में गरज के साथ भारी से लेकर अत्यंत भारी वर्षा हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन अकेले सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 228.1 मिमी बारिश दर्ज की थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!