देश

Praveen Nettaru Murder Case: NIA ने कर्नाटक में 16 जगहों पर की छापेमारी, 2022 में हुई थी BJP कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या

Praveen Nettaru Murder Case: कर्नाटक के भाजयुमो नेता प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड मामले में NIA ने कर्नाटक करीब 16 जगहों पर छापेमारी की है। गुरुवार सुबह से ही संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। यह कदम एनआईए द्वारा मुस्तफा पैचर को शरण देने में उनकी भूमिका के लिए दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के महीनों बाद उठाया गया है।

Image

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कर्नाटक में 16 जगहों पर की छापेमारी

Photo : Twitter

Praveen Nettaru Murder Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को कर्नाटक में 16 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की नृशंस हत्या के सिलसिले में तलाशी ली है। भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की 26 जुलाई, 2022 को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह से ही संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। यह कदम एनआईए द्वारा मुस्तफा पैचर को शरण देने में उनकी भूमिका के लिए दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के महीनों बाद उठाया गया है, जो भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के सिलसिले में मुख्य साजिशकर्ता है।

मामले में अब तक 19 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

भाजपा युवा मोर्चा के जिला समिति सदस्य प्रवीण नेट्टारू की लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में 27 जुलाई, 2022 को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और एनआईए ने 4 अगस्त, 2022 को यूए(पी) अधिनियम और आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला फिर से दर्ज किया। मामले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ