देश

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के रूप में ली शपथ, कहा- ये बड़ी जिम्मेदारी, इस सदन का सदस्य बनना गर्व की बात

प्रशांत किशोर ने 3 अगस्त को आए बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों में अपनी पहली ही चुनावी पारी में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ ही प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के 1995 से चले आ रहे 31 साल पुराने गढ़ को ध्वस्त कर दिया।

Image

प्रशांत किशोर ने ली विधानसभा में शपथ (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Prashant Kishor takes oath-बिहार में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट से विधायक के रूप में आधिकारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। 3 अगस्त को आए उपचुनाव के नतीजों में एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर पहली बार बतौर जनप्रतिनिधि बिहार विधानसभा पहुंचे।

दिग्गजों की विरासत को किया याद

शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और एक बड़ी जिम्मेदारी का क्षण है। जिस सदन में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिंह, नितिश कुमार, लालू प्रसाद यादव, केदार पांडे, राम विलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे महान नेताओं ने सेवा दी है, उसका सदस्य बनना मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य और समाज के बेहतर भविष्य के लिए जिन सैकड़ों विधायकों ने अपने जीवन के बहुमूल्य वर्ष समर्पित किए हैं, उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर काम करना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है।

जन सुराज की ऐतिहासिक जीत

प्रशांत किशोर ने 3 अगस्त को आए बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों में अपनी पहली ही चुनावी पारी में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ ही प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के 1995 से चले आ रहे 31 साल पुराने गढ़ को ध्वस्त कर दिया। प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों के अंतर से हराया।

प्रशांत किशोर (जन सुराज): 64,151 वोट

नीरज कुमार (भाजपा): 44,827 वोट

क्यों हुआ था बांकीपुर में उपचुनाव?

पटना की यह हाई-प्रोफाइल सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी। नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी, जिसके बाद यहाँ उपचुनाव कराया गया। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, जन सुराज पार्टी की यह पहली चुनावी जीत बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article