देश

आपके आका भी मुझसे ही सलाह लेते रहे- 'बिहारियों का DNA' खराब वाले बयान पर नए तेलंगाना CM को PK की दो टूक

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 06:49 AM IST

किशोर ने आगे बताया कि देखिए जब आपकी और हमारी ये दुर्दशा है कि हमारे बच्चों को मजबूरी में बाहर नौकरी करनी पड़ती है, मजदूरी करनी होती है और धक्का खाना पड़ता है, तो जहां आप जाएंगे तो वहां के लोग तो आपकी इज्जत नहीं करेंगे।

Image

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बात करते हुए तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

'बिहारियों का डीएनए' खराब वाले बयान पर तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने घेरा है। उन्होंने दो टूक कहा है कि उनके (रेड्डी) आका भी बिहार के लड़के यानी उनसे (पीके) से ही सलाह लेते रहे हैं।

गुरुवार (सात दिसंबर, 2023) को सूबे के दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए जन सुराज के संस्थापक पीके बोले- बिहारियों की बुद्धिमत्ता के लिए रेड्डी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। हम लोग अपने बच्चों को यहीं पढ़ा पाते...यहीं रोजगार मिलता तो किसी रेड्डी कि कहां हिम्मत होती ऐसे बयान देने की।

किशोर ने आगे बताया कि देखिए जब आपकी और हमारी ये दुर्दशा है कि हमारे बच्चों को मजबूरी में बाहर नौकरी करनी पड़ती है, मजदूरी करनी होती है और धक्का खाना पड़ता है, तो जहां आप जाएंगे तो वहां के लोग तो आपकी इज्जत नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि डीएमके के एक सांसद ने भी उत्तर भारतीयों के लिए कुछ कह दिया। ये बात तो पूरी तरह से गलत है और ऐसा नहीं कहना चाहिए। जो बयान दिया गया है उसकी पूरी तरह से निंदा करनी चाहिए, लेकिन साथ ही हमें और आपको अपना भी अवलोकन करना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें