देश

'चंदा मामा' की गोद में खेल रहा है 'रोवर प्रज्ञान', विक्रम लैंडर ने भेजा बेहद खास Video, देखकर आप भी कहेंगे वाह!

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 31, 2023, 04:12 PM IST

Pragyan Rover Video on Moon: प्रज्ञान रोवर चांद पर सेफ रूट की तलाश में घूम रहा था, इस मूवमेंट को विक्रम लैंडर के कैमरे में कैद किया गया जो बेहद खूबसूरत नजारा है।

Image

प्रज्ञान रोवर चांद पर सेफ रूट की तलाश में घूम रहा था

Chandrayaan-3 Update: भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO) चंद्रयन-3 के बारे में समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है, गौर हो कि भारत के चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर लगातार काम कर रहे हैं और इसरो को डेटा भेज रहे हैं, वहीं इसरो ने प्रज्ञान रोवर का एक वीडियो जारी किया है जिसे विक्रम लैंडर ने बनाया है।

प्रज्ञान रोवर चांद पर सेफ रूट की तलाश में घूम रहा था, इस मूवमेंट को विक्रम लैंडर के कैमरे में कैद किया गया जो बेहद खूबसूरत नजारा है।

इस वीडियो को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने शेयर किया है,इस वीडियो को एक्स पर ट्वीट करते हुए इसरो ने लिखा, 'प्रज्ञान रोवर चांद पर सेफ रूट की तलाश में घूम रहा था, इस रोटेशन को लैंडर के कैमरे में कैद किया गया है. ऐसा लग रहा है कि कोई बच्चा चंदा मामा के आंगन में खेल रहा है और मां उसे लाड से देख रही है, है ना?'

गौर हो कि विक्रम लैंडर ने प्रज्ञान रोवर का ये वीडियो तब बनाया जब वह चांद की सतह पर चक्कर काट रहा था, वहीं ISRO ने गुरुवार को बताया कि रोवर पर मौजूद एक और उपकरण ने इस बात की पुष्टि की है कि क्षेत्र में सल्फर मौजूद है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज