देश

Manipur Violence: कुर्सी है जनाज़ा नहीं, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते, कुमार विश्वास का सीएम पर तंज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 20, 2023, 05:09 PM IST

kumar vishwas on manipur violence: मणिपुर में एक बार फिर से हालात बिगड़ गए हैं, बताया जा रहा कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाया गया जिसका वीडियो सामने आया है, इसपर कवि कुमार विश्वास सीएम पर तंज कसा है।

Image

कवि कुमार विश्वास ने मणिपुर सीएम पर तंज कसा है

मणिपुर में जारी हिंसा और तनाव के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, कहा जा रहा है कि 4 मई का एक वीडियो अब सामने आया है इस वीडियो के मुताबिक एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं और उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं वहीं महिलाएं दया की भीख मांग रही हैं।

वहीं मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर सड़क पर घुमाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद कवि कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की है।

कवि कुमार विश्वास ने एक शेर ट्वीट किया, "कुर्सी है तुम्हारा यह जनाज़ा तो नहीं है...कुछ कर नहीं सकते...तो उतर क्यों नहीं जाते?"

इससे पहले उन्होंने लिखा था, "मन रो रहा है।"

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम से बात की वहीं मणिपुर सीएम ने महिलाओं के नग्न वीडियो की घटना पर कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने का वीडियो

गौर हो कि हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर में हाल ही में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के मुताबिक उन महिलाओं को निर्वस्त्र कर पुरुषों की भीड़ उनको कहीं लेकर जाती हुई दिख रही है, इस भीड़ में उनको ले जा रहे कई लोग महिलाओं ते प्राइवेट पार्ट को छू रहे हैं, इसके बाद लोगों का गुस्सा फटा है और राज्य सरकार की घोर निंदा की जा रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article