Manipur Violence: मणिपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है। वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके उनसे परेड करवाया जाता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। राजनीति से लेकर बॉलीवुड गलियारों में सेलेब्स का इस घटना पर गुस्सा फूटा है। अक्षय कुमार, रिचा चड्ढा, कियारा आडवाणी, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने इस घटना की निंदा करते हुए रिएक्ट किया है।
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी ताकि वो दोबारा इस तरह का घिनौना अपराध न करें।
रेणुका सहाणे ने लिखा, क्या कोई भी नहीं है जो मणिपुर में हो रहे अत्यचार को रोक सके। अगर आपको दो महिलाओं के वीडियो ने झकझोरा नहीं है। अंदर तक आपको हिलाकर नहीं रखा है। तो आप इंसान कहलाने के लायक नहीं है। रेणुका सहाणे के पति आशुतोष राणा ने ट्विटर पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया है।
क्या है पूरा मामला
ये वीडियो राज्य के कांपोकसी जिले का है। इस वीडियो में एक सुमदाय के कुछ लोग दूसरे पक्ष की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमा रहे हैं। पुरुष पीड़ित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। महिलाएं वीडियो में बंधक बनी हैं और मदद के लिए गुहार लगा रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस वीडियो ने मानवता को शर्मसार कर दिया है।
