देश

कितनी पढ़ी-लिखी है PM Narendra Modi की नई कैबिनेट? ग्रेजुएट से लेकर MBA तक...

PM Modi Cabinet Ministers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 30 कैबिनेट मंत्रियों में से छह वकील हैं, तीन एमबीए डिग्री धारक हैं और 10 पोस्ट ग्रैजुएट हैं, जिससे यह पेशेवरों का एक अच्छा मेल है। उनकी कैबिनेट युवा और अनुभवी दोनों तरह के नेताओं का मिश्रण है।

Image

Narendra Modi Cabinet

Photo : Twitter

PM Modi Cabinet Ministers: मोदी सरकार 3.0 का आगाज हो गया है। बीती शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। उनके साथ 72 सदस्यीय केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ग्रहण की। नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 30 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्गज शामिल हैं। वहीं, पांच मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है, इसके अलावा 36 सांसदों को राज्यमंत्री का दायित्व मिला है।

मंत्रिपरिषद का गठन हो जाने के बाद अब लोगों की निगाहें मंत्रियों के पोर्टफोलियो पर है। हालांकि, इससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबनेट में कितने प्रोफेश्नल्स को शामिल किया है। जानकारी के मुताबिक, 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 30 कैबिनेट मंत्रियों में से छह वकील हैं, तीन एमबीए डिग्री धारक हैं और 10 पोस्ट ग्रैजुएट हैं, जिससे यह पेशेवरों का एक अच्छा मेल है।

इनके पास है कानून डिग्री

नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में कानून की डिग्री रखने वाले सांसद भी शामिल हैं। इन छह लोगों में कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल, भूपेंद्र यादव और किरेन रीजीजू जैसे नाम हैं। वहीं, पोस्ट ग्रैजुएट डिग्रीधारी मंत्रियों में राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. वीरेंद्र कुमार, मनसुख मांडविया, हरदीप सिंह पुरी, अन्नपूर्णा देवी और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

छह मत्रियों के पास स्नातक डिग्री

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में छह मंत्री स्नातक हैं, जिनमें मनोहर लाल खट्टर, एच डी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, प्रह्लाद जोशी और गिरिराज सिंह का नाम शामिल है।

मोदी की कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम

नरेंद्र मोदी के 72 सदस्यीय केंद्रीय मंत्रिपरिषद में युवा और अनुभवी दोनों तरह के नेताओं का मिश्रण है। इनमें से 33 पहली बार मंत्री बने हैं, जिनमें से छह जाने-माने राजनीतिक परिवारों से आते हैं। वहीं कैबिनेट में तीन पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं, जिनमें शविराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तव author

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रक... और देखें

End of Article