देश

सेवा तीर्थ से PM मोदी के पहले फैसले : एक्सीडेंट होने पर कैशलेस इलाज, महिलाओं और किसानों को भी होगा लाभ

सेवा तीर्थ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और जरूरतमंदों के लिए बड़े फैसलों को मंजूरी दी। पीएम राहत योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलेगा। लखपति दीदी लक्ष्य 6 करोड़ किया गया है, कृषि अवसंरचना कोष दोगुना करने और 10 हजार करोड़ रुपये का स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 शुरू किया गया।

Image

पीएम मोदी ने आज ही किया नए दफ्तर सेवा तीर्थ का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए कार्यकाल के पहले निर्णयों पर हस्ताक्षर करते हुए सेवा भावना को प्राथमिकता देने का भी संदेश दिया। पीएम मोदी ने आज जिन फैसलों पर हस्ताक्षर किए उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग - महिलाओं, युवाओं, किसानों और कमजोर तबकों को सशक्त बनाना है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार ये पहलें सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और नवाचार को नई रफ्तार देंगी।

पीएम राहत योजना : हर नागरिक को जीवनरक्षक सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम राहत (PM RAHAT) योजना की शुरुआत को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत सड़क या अन्य दुर्घटनाओं के पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तुरंत मेडिकल हेल्प के अभाव में किसी की जान न जाए। यह योजना आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी और गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देगी।

लखपति दीदी लक्ष्य दोगुना, अब 6 करोड़ का लक्ष्य

सरकार ने 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ का आंकड़ा पहले से तय की गई समय-सीमा मार्च 2027 से एक साल पहले ही पार कर लिया है। अब प्रधानमंत्री ने मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। यह कदम स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को नई ऊर्जा मिलेगी।

कृषि अवसंरचना को बड़ा बढ़ावा

किसानों की आय और कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कृषि अवसंरचना कोष की राशि 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये करने के फैसले पर भी पीएम मोदी ने हस्ताक्षर किए हैं। इस निर्णय से भंडारण, कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े प्रोजेक्ट्स को वित्तीय सहायता मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार इससे किसानों को बेहतर दाम और बाजार तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी।

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0

इनोवेशन और तकनीकी विकास को प्रोत्साहन देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी गई है। यह पहल डीप टेक, उन्नत विनिर्माण और शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को वित्तीय मदद देगी। सरकार का मानना है कि इससे भारत का नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और मजबूत होगा तथा युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज