देश

पीएम मोदी का 31 मई को मध्य प्रदेश दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा कार्यक्रम

PM Modi: पीएम मोदी लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

Image

पीएम मोदी कल करेंगे मध्य प्रदेश दौरा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे इस दौरान पीएम मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल होने के साथ-साथ लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी करेंगे। 300 रुपए के सिक्के पर अहिल्याबाई होल्कर का चित्र होगा। प्रधानमंत्री जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान के लिए एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

पीएम मोदी इंदौर मेट्रो की येलो लाइन सेवाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से संबंधित क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपए से अधिक के घाट निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे। नदियों के जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए बैराज, स्टॉप डैम और वेंटेड कॉजवे जैसे विभिन्न बुनियादी ढांचों का निर्माण किया जाएगा। अंतिम छोर तक हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री दतिया और सतना हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे, जिससे विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए नए अवसर खुलेंगे। शहरों में यात्रा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर भी यात्री सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। इससे यातायात और प्रदूषण में कमी आने के साथ ही यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 480 करोड़ रुपए से अधिक की पहली किस्त हस्तांतरित करेंगे। ये भवन ग्राम पंचायतों को स्थायी बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगे, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन, बैठकों का आयोजन करने और रिकॉर्ड को अधिक कुशलता से बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article