देश

PM Modi Visit: फरवरी के आखिर में यूपी और गुजरात का दौरा करेंगे पीएम मोदी, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के आखिरी में गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपने दौरे में कई कार्यक्रमों में शिरकत के अलावा राजकोट एम्स में विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

Image

पीएम करेंगे यूपी और गुजरात का दौरा

Photo : Times Now Digital

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) फरवरी के आखिर में अपने गृह राज्य गुजरात समेत उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी 22 फरवरी को अहमदाबाद, तरभ, नवसारी और काकड़ापार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 22 फरवरी को ही पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे। 23 फरवरी को पीएम मोदी 10 बजे बीएचयू के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा संत गुरु रविदास जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों में भी पीएम मोदी हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शनिवार 24 फरवरी को जामनगर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रविवार 25 फरवरी को पीएम मोदी बेट द्वारका में पूजा अर्चना करेंगे और सिग्नेचर ब्रिज देश को समर्पित करेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी इसके बाद राजकोट एम्स में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?