देश

कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे PM मोदी, Rs 2,200 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। इस मौके पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। विकास की ये परियोजनाएं बुनियादी संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, शहरी विकास एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरीकरण में समग्र बदलाव, सांस्कृतिक जीवंतता लाना, कनेक्टिविटी में सुधार और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

Image

2 अगस्त को वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उनका उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत करीब करीब 2,200 करोड़ रुपए है। इस मौके पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। विकास की ये परियोजनाएं बुनियादी संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, शहरी विकास एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरीकरण में समग्र बदलाव, सांस्कृतिक जीवंतता लाना, कनेक्टिविटी में सुधार और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 20वीं किस्त जारी करेंगे

अपने वाराणसी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 20वीं किस्त जारी करेंगे। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि देश के 9.70 करोड़ पात्र किसानों के खाते में 20,500 करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी जाएगी। बयान के मुताबिक, इस योजना से उत्तर प्रदेश के 2.30 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे और उनके खाते में 4600 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।

तीन समान किस्तों में दी जाती है धनराशि

संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत सभी पात्र किसानों को समान किस्तों में सालाना सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सभी भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है और यह राशि 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर बने 20 ब्लॉकों में प्रत्येक में एक इंचार्ज तथा 12-12 पदाधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। वीआईपी, महिलाएं, किसान, प्रबुद्धजन, मीडिया एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।

52 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे

मोदी, जनसभा स्थल से 2183.45 करोड़ की 52 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य जनप्रतिनिधि उनकी अगवानी करेंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!