देश

PM Modi In G7 Summit: 'दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, भरोसे की कमी से जूझ रही', G7 समिट में PM मोदी का विश्व को संदेश

PM Modi In G7 Summit: फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक साझेदारी को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को अब दाता-प्राप्तकर्ता (Donor-Recipient) मॉडल से आगे बढ़कर समानता, सम्मान और एकजुटता पर आधारित साझेदारी अपनानी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ को केवल सहायता नहीं, बल्कि बराबरी की भागीदारी चाहिए। उन्होंने भरोसा और पारदर्शिता को वैश्विक सहयोग की सबसे बड़ी जरूरत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया संसाधनों की नहीं बल्कि विश्वास की कमी से जूझ रही है।

Image

पीएम मोदी ने जी7 समिट के दौरान कहा- भारत हमेशा मानवता को प्राथमिकता देगा। ANI

Photo : ANI

PM Modi In G7 Summit: फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित जी7 समिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने आउटरीच सेशन को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को नई वैश्विक साझेदारी का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया ‘दाता-प्राप्तकर्ता’ (Donor-Recipient) की सोच से आगे बढ़कर समानता, एकजुटता और साझेदारी के आधार पर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ को सिर्फ मदद नहीं बल्कि बराबरी की भागीदारी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देशों के बीच संबंध सम्मान और विश्वास पर आधारित होने चाहिए, न कि निर्भरता पर।

दुनिया आज भरोसे की कमी से जूझ रही: पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है। ऐसे समय में व्यापार और तकनीक का सीमित हितों के लिए इस्तेमाल वैश्विक स्तर पर भरोसे के संकट को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि किसी भी साझेदारी की असली परीक्षा यह नहीं है कि हम दूसरों के लिए क्या बनाते हैं, बल्कि यह है कि हम उन्हें अपने लिए क्या बनाने में सक्षम बनाते हैं।

'भारत हमेशा मानवता को प्राथमिकता देगा'

पीएम मोदी ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत हमेशा मानवता को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस, ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस, मिशन LiFE और डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे भारतीय प्रयासों का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक तनाव और संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की चुनौतियों का स्थायी समाधान केवल संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही संभव है। साथ ही उन्होंने समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article