PM Modi Speaks to Netanyahu: ईरान मामले पर अंतर्राष्ट्रीय तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने शीघ्र युद्धविराम की जरूरत को भी दोहराया। X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की और हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंता जताई और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात
प्रधानमंत्री ने लिखा, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात की। हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंता व्यक्त की और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। भारत शीघ्र युद्धविराम की आवश्यकता को दोहराता है। उन्होंने लिखा, मैंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की। मैंने हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंता व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत दुश्मनी को जल्द समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराता है।
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति से भी बात
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और यूएई पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने यूएई के साथ भारत की एकजुटता का संदेश दिया।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- मैंने यूएई के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। मैंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई मौतों के प्रति संवेदना जताई। इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है। मैंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।
हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत
28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर किए गए संयुक्त मिसाइल हमले किए जिसे 'ऑपरेशन रोरिंग लायन/ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' नाम दिया गया है। इसे लेकर वैश्विक स्तर पर तनाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि 28 फरवरी को हुए अमेरिकी-इजरायल हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी बेटी, पोते, बहू और दामाद की मौत हो गई। (एएनआई)
