देश

राजनीतिक विरोध भूल पीएम ने पेश की मिसाल; विपक्षी नेता के बेटे की शादी के लिए बदला प्लान, प्लेन छोड़ ऐसे किया सफर

पीएम मोदी ने एक बार फिर अपनी स्टेट्समैन वाली छवि पेश की है। हैदराबाद दौरे के दौरान राजनीतिक विरोध भूल बीआरएस नेता एमसी कोटि रेड्डी के लिए कुछ ऐसा किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

Image

पीएम मोदी ने पेश की मिसाल।

हैदराबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने राजनीतिक विरोध को भूल तेलंगाना में बीआरएस एमएलसी एमसी कोटी रेड्डी के बेटे की शादी के लिए कुछ ऐसा किया जिसकी अब राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक उनके इस फैसले की चर्चा हो रही है।

दरअसल,आज रविवार को प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर हैदराबाद के हाईटेक्स-एचआईसीसी परिसर में उतरने वाला था। इसी परिसर में बीआरएस एमएलसी एमसी कोटि रेड्डी के बेटे अजीत रेड्डी का विवाह समारोह आयोजित था। अजीत रेड्डी की शादी आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सौजन्या से हो रही थी। विवाह समारोह की तैयारियां कई दिन पहले से चल रही थीं और करीब 5,000 मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका था।

फिर, प्रधानमंत्री कार्यालय को जब यह जानकारी मिली कि सुरक्षा कारणों से अंतिम समय में कार्यक्रम स्थल पर कड़े प्रतिबंध लगाने पड़ सकते हैं, जिससे शादी में शामिल होने वाले मेहमानों और परिवार को असुविधा होगी,तब प्रधानमंत्री मोदी ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर लैंडिंग की योजना बदली गई और प्रधानमंत्री ने करीब 18 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय की।

प्रधानमंत्री के इस फैसले को राजनीतिक शिष्टाचार और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा रहा है। खास बात यह भी रही कि जिस परिवार के समारोह को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया, वह विपक्षी दल बीआरएस से जुड़ा है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर आम लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article