देश

सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज हुआ विस्तार, पटना में पीएम मोदी ने किया भव्य रोड शो

PM Modi Patna Roadshow: पटना में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार हुआ। पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक भव्य रोड शो किया।

Image

पीएम मोदी करेंगे भव्य रोड शो, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

Photo : PTI

PM Modi Patna Roadshow: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। 7 मई 2026 को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary cabinet vistar) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को एनडीए सरकार के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रधानमंत्री के पटना दौरे को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भव्य रोड शो किया। रोड शो का रूट पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर हज भवन, भाजपा प्रदेश कार्यालय, आयकर गोलंबर, डाक बंगला चौराहा और फ्रेजर रोड होते हुए गांधी मैदान तक पहुंचा।

कार्यक्रम में अमित शाह और नीतीश कुमार समेत NDA के कई दिग्गज रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस आयोजन के जरिए भाजपा और जेडीयू बिहार में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश करेगी। सम्राट चौधरी सरकार ने पिछले महीने ही शपथ ली थी। उस समय मंत्रिमंडल में केवल दो मंत्री शामिल किए गए थे। वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब सरकार का बड़ा विस्तार होने जा रहा है।

चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा

बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं और राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में भाजपा और जेडीयू के अलावा एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को भी जगह मिल सकती है। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के के कोटे से भी एक-एक विधायक को मंत्री बनाया गया। इस दौरान पटना में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए। रोड शो और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। गांधी मैदान और पूरे रोड शो रूट पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article