PM Modi Attack Congress: पीएम मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा,"कांग्रेस को सिर्फ विश्वासघात करना आता है। ये खुद भी झूठे हैं और इनकी गारंटियां भी झूठी हैं। कांग्रेस की सत्ता की किताब में गवर्नेंस का चैप्टर तो है ही नहीं। यहां कर्नाटक में भी पिछले 3 साल से हम यही देख रहे हैं।"
कांग्रेस ने डीएमके को दिया धोका: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस की पहचान आज एक परजीवी पार्टी की बन गई है। और इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है। इसलिए ही कहते हैं। ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।"
उन्होंने आगे कहा, "अभी तमिलनाडु में ही देखिए कांग्रेस का 25-30 साल से DMK के साथ घनिष्ठ संबंध था। DMK के साथ गठबंधन ने कितनी ही बार कांग्रेस को संकटों से बाहर निकाला।"
केरलम का जिक्र कर कांग्रेस पर कसा तंज
इसके अलावा पीएम मोदी ने केलरम का भी जिक्र किया। बता दें कि केरलम विधानसभा में यूडीएफ की जीत हुई है, लेकिन अभी तक केरल में कांग्रेस अपना सीएम तय नहीं कर पाई है। इसी मामले पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा, "अरे भाई! केरलम में पूर्ण बहुमत है, वहां तो सरकार बना लो। ये लोग नेता तय नहीं कर पा रहे। ढाई ढाई साल के लिए सरकार चलाएं। 1-1 साल के लिए पांच मुख्यमंत्री बनाएं। अभी तक उनको नतीजा हाथ नहीं लग रहा है।
कांग्रेस अपने ही नेताओं के पीठ पर छूरा भोंकती है: पीएम मोदी
वहीं, कांग्रेस अपने पार्टी नेताओं को पहले वादा करती है और फिर छूरा भोंक देती है। छत्तीसगढ़ में वही किया, राजस्थान में वही किया और कर्नाटक में भी वही चल रहा है। अब केरलम की बारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार कुछ ही महीनों में सत्ता-विरोधी लहर का सामना करने लगती है, क्योंकि पार्टी के पास शासन का कोई एजेंडा नहीं होता।
PM ने कहा, "ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस को सिर्फ जनता को धोखा देना आता है। वे (कांग्रेस के नेता) खुद झूठे हैं और उनकी गारंटियां भी झूठी होती हैं। कांग्रेस की सत्ता की किताब में शासन का कोई अध्याय ही नहीं है।" उन्होंने दावा किया कि BJP अनिश्चित वैश्विक माहौल में स्थिरता का प्रतिनिधित्व करती है। राज्यों में हाल के चुनाव परिणाम NDA के शासन मॉडल के लिए बढ़ते जन समर्थन को दर्शाते हैं।
