देश

सियासत के 25 साल पूरे, आडवाणी से मिले PM मोदी, BJP के वरिष्ठ नेता के घर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

PM Modi Meets LK Advani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के मौके पर वरिष्ठ BJP नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।

Image

आडवाणी से मिले PM मोदी

PM Modi Meets LK Advani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के मौके पर वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। यह मुलाकात उस दिन हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे किए। मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 2014 से प्रधानमंत्री हैं।

दोनों की मुलाकात की एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी, लालकृष्ण आडवाणी से बात कर रहे हैं और इस दौरान वो उनके हाथ पर हाथ रखे दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बीजेपी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी की ओर से आईजी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे हो गए हैं। सात अक्टूबर 2001 को पहली बार उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली। इसके बाद से वह लगातार गुजरात के सीएम और फिर देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में यह खास उपलब्धि हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

जन्मस्थान वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक यात्रा

वहीं आज से देश भर में एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत हुई। पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक यात्रा भी निकाली जाएगी।

मोदी के पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों की तारीफ की गई

वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों की तारीफ की गई, जिनमें पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल और बाद में प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल शामिल है। कैबिनेट ने एक प्रस्ताव में यह भी कहा कि गुजरात में तीन बार मिले भारी जनादेश और लगातार तीन लोकसभा चुनावों में मिला समर्थन, प्रधानमंत्री मोदी में जनता के 'अटूट भरोसे’ को दर्शाता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article