देश

Ram Jyoti: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने घर में पीएम मोदी ने 'रामज्योति' की प्रज्वलित, पूरे देश में खुशी की लहर

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 22, 2024, 08:48 PM IST

PM Modi lit Ram jyoti: पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली मनाई है, जी हां अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर पीएम ने दीप जलाकर खुशी जताई।

Image

अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली मनाई

PM Modi lit Ram jyoti, Diwali in India: अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली मनाई, दिल्‍ली के लोक कल्‍याण मार्ग पर स्थित अपने आवास पर पीएम आज दीप जलाकर खुशी जाहिर की गौर हो कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह अयोध्‍या राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में शामिल हुए और उन्‍होंने पूरे विधि विधान के साथ राम मंदिर का उद्घाटन किया।

वहीं देश भर में इस पावन अवसर पर भगवान राम के प्रति लोग अपनी श्रद्धा दिखा रहे हैं और घरों में, सोसाइटियों में, व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि पर दीये जलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जता रहे हैं।

गौर हो कि बीते दिनों में पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा था, 'मैं अयोध्या से 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि आप सभी जब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हो तो अपने घरों में भी राम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं'

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सरयू घाट पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है, साथ ही अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया वहीं नेपाल के जानकी मंदिर, जनकपुर धाम में दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की मूर्ति का अनावरण किया

इससे पहले सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे उन्होंने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की मूर्ति का अनावरण किया, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की शुरुआत मंगल ध्वनि के बीच हुई और कार्यक्रम शंखनाद और हेलीकॉप्टर द्वारा मंदिर पर फूलों की वर्षा के बीच पूरा हुआ।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article