देश

तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है महादेव के एक घर से उनके दूसरे घर में आना- काशी तमिल संगमम् में बोले पीएम मोदी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 11:54 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम नमो घाट पर 'काशी तमिल संगमम्' के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया। नमो घाट पर हुए आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया।

Image

काशी तमिल संगमम् में बोलते हुए पीएम मोदी

Photo : Twitter

पीएम मोदी ने रविवार को वाराणसी में काशी तमिल संगमम् के दूसरे चरण को लॉन्च करते हुए कहा कि यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है महादेव के एक घर से उनके दूसरे घर में आना है।

नमो घाट पर आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम नमो घाट पर 'काशी तमिल संगमम्' के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया। नमो घाट पर हुए आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में काशी और चेन्नई फाइन आर्ट्स के सदस्यों ने शंखनाद व ऋचा पाठ किया। तमिल गायक, गीतकार व संगीतकार सिड श्रीराम ने अपनी गायिकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन, आईआईटी चेन्नई के निदेशक प्रो. कामाकोटि, तमिलनाडु के सामाजिक कार्यकर्ता के. अन्नामलाई आदि मौजूद रहे।

क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने तमिलनाडु से आए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा- "तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है महादेव के एक घर से उनके दूसरे घर में आना। तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है मदुरई मीनाक्षी के यहां से काशी विशालाक्षी के यहां आना। इसलिए तमिलनाडु और काशीवासियों के बीच हृदय में जो प्रेम है वह अलग भी है और अद्वितीय भी।"

नमो घाट परियोजना के मॉडल का किया अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगे वाराणसी स्मार्ट सिटी के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम एवं वाराणसी वेब पोर्टल का डेमो भी देखा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षत वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूनिफाइड टूरिस्ट पास के यूज़र मॉड्यूल के बारे में बताया। यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम के माध्यम से प्रधानमंत्री का पहला पास बनाकर उन्हें दिया गया। प्रधानमंत्री ने इस सिस्टम के माध्यम से भविष्य में वाराणसी के अन्य सुविधाओं की बुकिंग की कार्यप्रणाली समझा

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित