देश

भारत जल्द बनेगा सेमीकंडक्टर का हब, PM मोदी ने रखी 3 प्लांट्स की नींव; कहा- 'भारत आज रच रहा इतिहास'

PM मोदी ने इंडियाज टेकेड चिप्स फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर सुविधाओं की आधारशिला रखी।

Image

पीएम मोदी ने रखी करोड़ों रुपये के सेमीकंडक्टर प्लांट्स आधारशिला

Photo : ANI

PM मोदी ने 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर सुविधाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों सेमीकंडक्टर सुविधाओं की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का ये दिन ऐतिहासिक है। आज हम इतिहास भी रच रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की तरफ एक बहुत बड़ा मजबूत कदम भी उठा रहे हैं। बता दें, पीएम मोदी ने दो सेमीकंडक्टर सुविधाओं की गुजरात में और एक की असम में आधारशिला रखी। इन तीन प्लांट में से दो टाटा ग्रुप लगा रहा है।

आत्मविश्वास से भरा युवा कहीं भी हो, देश का भाग्य बदल देता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज युवा देख रहे हैं कि भारत किस तरह प्रगति के लिए, आत्मनिर्भरता के लिए, ग्लोबल सप्लाई चेन में अपनी उपस्थिति के लिए चौतरफा काम कर रहा है। इन प्रयासों से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आत्मविश्वास से भरा युवा कहीं भी हो, वो अपने देश का भाग्य बदल देता है। इस अभूतपूर्व अवसर पर हमारे साथ देश के 60 हजार से ज्यादा कॉलेज, यूनिवर्सिटी और एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी जुड़े हुए हैं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड ही है। आज हम सुनहरे भविष्य की ओर एक और छलांग लगाते हुए इतिहास रच रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी, टेक्नोलॉजी ड्रिवेन है और इलेक्ट्रॉनिक चिप के बिना उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

सेमीकंडक्टर प्लांट्स में अगले 100 दिनों में शुरू होगा काम

पिछले महीने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'भारत में सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास' के तहत तीन और सेमीकंडक्टर इकाइयों की स्थापना को मंजूरी दी थी। सभी तीन इकाइयां अगले 100 दिनों के भीतर निर्माण शुरू कर देंगी। भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग अभी भी शुरुआती चरण में है, विभिन्न स्थानीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां इसकी क्षमता का उपयोग करने का इरादा रखती हैं। भारत में सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए कार्यक्रम 21 दिसंबर, 2021 को अधिसूचित किया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article