देश

तेज विकास के लिए BJP की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी- कर्नाटक में बोले PM Modi, कांग्रेस पर बरसे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 25, 2023, 05:32 PM IST

PM Modi Karnataka Visit: पीएम मोदी कर्नाटक चुनाव से पहले लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। सातवीं बार फिर शनिवार को पीएम मोदी कर्नाटक पहुंचे और वहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की।

PM Modi Karnataka Visit: पीएम मोदी शनिवार को कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया और एक रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने की अपील की।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिक्कबल्लापुर, बेंगलुरु और दावणगेरे में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आज भाग लिया। पीएम ने चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो का भी उद्घाटन किया। इसके बाद वो दावणगेरे पहुंचे जहां उन्होंने एक बड़ी रैली को संबोधित किया।

मजबूत सरकार की अपील

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। ये मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके वोट के कारण बज रहा है। ये आपके वोट की ताकत है। इसी तरह वोट से कर्नाटक का डंका बजाना है। पीएम मोदी ने स्थिर सरकार की बात करते हुए कहा- "कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है। इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है।

क्या कहा पीएम ने

पीएम मोदी ने यहां सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज सुखद संयोग है, आज विजय संकल्प रैली हो रही है और उसी समय कलबुर्गी में, जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि है, मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव था और कलबुर्गी में भारतीय जनता पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर जीत गए। उन्होंने कहा- "कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। यह एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है।"

कांग्रेस को घेरा

पीएम मोदी ने आगे कब्र वाले बयान पर भी कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा- "कांग्रेस सपना देख रही है... कांग्रेस वाले कहते हैं 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी'... लेकिन कांग्रेस के लोगों को ये पता नहीं कि कर्नाटक के लोगों ने संकल्प ले लिया है कि 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'...मोदी तेरा कमल खिलेगा। देश की जनता का...कर्नाटक की जनता का कमल खिलने में ही विश्वास है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article