देश

'अरे मत बताइए, कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा...' जब पीएम मोदी ने पूछ ली कमाई, वाराणसी में दिखा जुदा अंदाज-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 18, 2023, 08:37 AM IST

पीएम मोदी रविवार को वाराणसी के दौरे पर थे वहां उन्होंने दिव्यांग लाभार्थियों से बात की, इस मौके पर उन्होंने उनसे बातचीत करते हुए चुटकी लेते हुए कहा- 'अरे मत बताइए, कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा...'

Image

पीएम मोदी ने भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के वाराणसी में लाभार्थियों से मुलाकात

PM Modi Varanasi Visit Video: पीएम मोदी ने भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के वाराणसी में लाभार्थियों से मुलाकात की, वहीं इस दौरान एक स्कूल के ग्राउंड में विकसित भारत यात्रा के तहत लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर दिव्यांगजनों से बातचीत की, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया है, इसमें पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिव्यांग से उसकी पढ़ाई, कमाई और योजनाओं के लाभ से संबंधित सवाल पूछ रहे हैं वहीं युवक भी सवालों के जवाब देता नजर आ रही है, पर जब पीएम उसकी आमदनी के बारे में पूछते हैं तो वह कुछ संकोच करता दिखा इसपर पीएम ने चुटकी ले ली...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह काशी तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री के काफिले पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों से वर्षा की। मोदी के स्वागत में सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों ने उनके नारे लगाये। हवाई अड्डे पर प्रमुख लोगों ने उनका स्वागत किया।

काफिले में एक ऐसा भी अवसर आया जब एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया

प्रधानमंत्री के काफिले में एक ऐसा भी अवसर आया जब एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल पहुंचने पर उनके काफिले के सामने एक एम्बुलेंस आ गई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपना काफिला रुकवाकर एम्बुलेंस को रास्ता दिया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article