देश

अब 'मोदी की गारंटी' की हर तरफ चर्चा, पीएम मोदी ने केरल में INDI गठबंधन पर साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 06:35 PM IST

PM Narendra Modi: त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अब तो मोदी की गारंटी को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है।

Image

केरल में प्रधानमंत्री मोदी

Photo : Twitter

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल के त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, इन पार्टियों ने महिला आरक्षण विधेयक में देरी की जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले आरक्षण विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित किया।

प्रधानमंत्री ने यहां महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक अब कानून बन गया है और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, अफसोस की बात है कि आजादी के बाद वामपंथी दलों और कांग्रेस की सरकारों ने हमारी महिलाओं की ताकत को कम आंका।

अब मोदी की गारंटी की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की प्रगति से राष्ट्रीय विकास सुनिश्चित होने की बात पर जोर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अब तो मोदी की गारंटी को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना। त्रिशूर की रैली में मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी की गारंटी दी और इसे ईमानदारी से पूरा किया।

INDI गठबंधन पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष के इंडी गठबंधन पर भी निधाना साधा। उन्होंने कहा, INDI गठबंधन को सिर्फ एक ही काम आता है। INDI गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है। इन्होंने मंदिरों को, हमारे त्योहारों को भी लूट का माध्यम बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज देश में बड़ी-बड़ी सड़कें बन रही हैं, आधुनिक हवाई अड्डे बन रहे हैं लेकिन INDI गठबंधन की सरकार यहां कोई काम नहीं होने दे रही, क्योंकि वे मोदी का विरोध करते हैं। INDI गठबंधन केरल में लूटपाट की आजादी चाहता है। यहां सोने की तस्करी को लेकर जो खेल हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। वे नहीं चाहते कि गरीब लोगों और बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड के बारे में कोई उनसे सवाल करे। इसलिए वे केंद्र सरकार की योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article