देश

World's Tallest Statue of Lord Ram: दक्षिण के इस राज्य में इतिहास रचेंगे PM मोदी; भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण

पीएम मोदी शुक्रवार को गोवा और कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। वे गोवा में 77 फुट राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं, कर्नाटक के उडुपी में वे श्री कृष्ण मठ में पूजा-अर्चना करेंगे।

Image

भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे पीएम मोदी। फोटो- पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी कल कर्नाटक और गोवा के दौरा पर रहेंगे। इस दौरान वे दक्षिण गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ के 550 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। इतना ही नहीं वे यहां भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। भगवान राम की यह मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है। वहीं, कर्नाटक के उडुपी में वे श्री कृष्ण मठ का दौरा करेंगे और लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

गोवा में भगवान राम की 77 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे पीएम मोदी

मठ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास डेम्पो ने पीएम के दौरे के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री शाम को 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके आगमन के लिए मठ परिसर में एक विशेष हेलीपैड बनाया गया है। यहां वह भगवान राम की 77 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री करेंगे। डेम्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करने से पहले मठ में बने मंदिर भी जाएंगे। इस कार्यक्रम में गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक तथा राज्य के कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।

दुनिया में भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति होगी

श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में स्थापित होने वाली भगवान राम की 77 फुट ऊंची मूर्ति के बारे में गोवा लोक निर्माण विभाग के मंत्री दिगंबर कामत ने भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने ही भगवान राम की यह मूर्ति बनाई है। यह दुनिया में श्री राम की सबसे ऊंची मूर्ति होगी।

श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ के पूरे हो रहे हैं 550 वर्ष

मठ परंपरा के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 नवंबर से सात दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डेम्पो ने बताया कि गोवा में मठ परिसर का निर्माण 370 साल पहले कैनाकोना (दक्षिण गोवा जिला) के पार्टागल गांव में किया गया था। उन्होंने बताया कि इन दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है और प्रतिदिन 7,000 से 10,000 लोगों के मठ परिसर में आने की उम्मीद है।

कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ भी जाएंगे पीएम

वहीं, कर्नाटक के उडुपी में वे श्री कृष्ण मठ का दौरा करेंगे और लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में एक लाख प्रतिभागी भाग लेंगे। ये सभी लोग एक साथ मिलकर भगवद् गीता का पाठ करेंगे। वहीं, यहां प्रधानमंत्री कृष्ण मंदिर के सामने स्थित सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा, वह पवित्र कनकना किंदी के लिए कनक कवच (स्वर्ण आवरण) भी समर्पित करेंगे। बता दें कि कनकना किंदी या कनक की खिड़की उडुपी श्री कृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए एक पवित्र खिड़की है। कहा जाता है कि यहीं से संत कनकदास ने भगवान कृष्ण के दिव्य दर्शन किए थे। गौरतलब है कि श्री कृष्ण मठ, उडुपी की स्थापना 800 वर्ष पूर्व वेदांत के द्वैत दर्शन के संस्थापक श्री माधवाचार्य द्वारा की गई थी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम