PM Modi Cricket Diplomacy With Oman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बोलते हैं तो विरोधी भी उन्हें गौर से सुनते हैं,हर कोई उनका कायल हो जाता है, दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ रिश्तों को कैसे मजबूत करना है ये उन्हें अच्छी तरह पता है. इसकी बानगी 16 दिसंबर को एक बार फिर देखने को मिली, ओमान के सुल्तान के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने क्रिकेट का ऐसा जिक्र कर दिया कि सुल्तान भी खुश हो गए।
टी-20 क्रिकेट विश्व कप (T20 World Cup) का जिक्र कर उन्होंने ओमान के साथ 'क्रिकेट डिप्लोमेसी' की दिशा में कदम बढ़ा दिया,
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के सामने पीएम ने बड़ी खूबसूरती के साथ इंडियन कनेक्शन जोड़ दिया।
पिछले महीने ओमान ने 2024 में होने वाले टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है, पीएम मोदी ने इसकी चर्चा करके सुल्तान के सामने इसे लेकर ओमान को बधाई दी।
