वाराणसी

PM Modi Varanasi Visit: संसद की सुरक्षा में चूक के बाद काशी में कड़े इंतजाम, PM की निगरानी करेंगे DIG और 22 IPS

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 01:31 PM IST

PM Modi Varanasi visit- वाराणसी में काशी तमिल संगमम में शामिल होने आ रहे पीएम नरेंद्र की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम हैं। उनकी सुरक्षा में एक डीआईजी के साथ 22 आईपीएस अधिकारियों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Image

पीएम मोदी का काशी दौरा

Photo : BCCL

PM Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनके वाराणसी में चार प्रमुख जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होने तय हैं, जिसमें सबसे पहले वह कटिंग मेमोरियल स्कूल में भारत विकास संकल्प यात्रा में शामिल होंगे, इसके बाद वह नमो घाट पर काशी तमिल संगमम द्वितीय का शुभारंभ करेंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन सुबह यानी 18 दिसंबर को पीएम उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। साथ अपने संसदीय क्षेत्र के सेवापुरी विधानसभा में बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, पीएम की आगवानी को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये हैं। खास तौर पर संसद भवन में हाल ही में हुई घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

संसद में हुई घटना के बाद पीएम की सुरक्षा बढ़ी

वहीं, बीते दिनों संसद भवन में हुई घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी के काशी दौरे से जुड़े सभी कार्यक्रम अतिरिक्त सुरक्षा घेरे में होंगे। प्रधानमंत्री के सेवापुरी विधानसभा स्थित जनसभा कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों स्थलों की सुरक्षा और मजबूत होगी। इसको ध्यान में रखते हुए हर चेकिंग पॉइंट पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही दूसरे जिलों से भी RAF, CRPF, PSC के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों की टीम बुलाई गई है जो कार्यक्रम स्थल के अलग-अलग जगह पर मौजूद रहेंगे।

इतना बड़ा रहेगा सुरक्षा घेरा

पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर एडीजी जोन, डीआईजी रेंज और पुलिस आयुक्त के अलावा एक डीआईजी, 22 आईपीएस सुरक्षा में लगे हैं।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 17 एडिशनल एसपी, 58 सीओ, 60 इंस्पेक्टर, 497 सब इंस्पेक्टर, 2200 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल, 250 होमगार्ड और 10 कंपनी पीएसी और पांच कंपनी सीएपीएफ के जवान तैनात रहेंगे।

पीएम के स्वागत में तैयार काशी

काशी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पीएम के स्वागत की जोरदार तैयारी की है। जिन मार्गो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरने वाला है, वहां पर बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर बैनर लगाए गए हैं, इसके अलावा झालर लाइट से भी शहर को सजाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!