देश

PM मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को मिलाया फोन, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलानडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से फोन पर की बात। वहीं, विजय ने पीएम मोदी का आभार जताया।

Image

PM मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को मिलाया फोन, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलानडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से फोन पर की बात। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी और तमिलानाडु के मुख्यमंत्री विजय ने फोन पर बात की। इस दौरान, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विजय को बधाई दी।

विजय ने PM मोदी का जताया आभार

विजय ने पीएम मोदी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से सक्रिय सहयोग की उम्मीद जताई। अभिनेता से नेता बने विजय ने रविवार को चेन्नई में आयोजित भव्य समारोह में तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''मुख्यमंत्री पद संभालने पर शुभकामनाएं देने के लिए मैं पीएम मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमारा एकमात्र उद्देश्य जनता का कल्याण और राज्य की प्रगति है। तमिलनाडु के निरंतर विकास के लिए हम केंद्र सरकार के सक्रिय समर्थन और सहयोग की अपेक्षा करते हैं।''

विजय ने CM पद की शपथ लेते ही किए बड़े फैसले

विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद अपने चुनावी वादों के तहत बिजली, महिला सुरक्षा और नशा उन्मूलन से संबंधित तीन अहम फैसले लिए। विजय ने एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत दो महीने के बिलिंग चक्र में 500 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

साथ ही, महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए, पर्याप्त कर्मियों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 'सिंगा पेन स्पेशल एक्शन फोर्स' की स्थापना पूरे राज्य में की जाएगी। इसी प्रकार, तमिलनाडु में मादक पदार्थ से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कुल 65 'मादक पदार्थ रोधी कार्य बल' इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article