देश

PM मोदी की अध्यक्षता में 3 घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक; ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौते को लेकर दिया अहम अपडेट

Council of Ministers Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक संपन्न हुई। दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक लगभग तीन घंटे तक चली। इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मंत्रियों को जानकारी दी गई।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Council of Ministers Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मोदी सरकार के 11 साल और मोदी 3.0 के एक साल पूरा होने पर एक प्रेजेंटेशन दिया गया। इस प्रेजेंटेशन के जरिए यह बताने की कोशिश की गई कि मोदी सरकार ने क्या कुछ हासिल किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

तीन घंटे चली बैठक

दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक लगभग तीन घंटे तक चली। इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मंत्रियों को जानकारी दी गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वप्रथम ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दी और बाद में सीडीएस ने डिटेल प्रेजेंटेशन दिया। इस बैठक में जल संसाधन मंत्रालय ने सिंधु जल समझौते से जुड़ा अपडेट मंत्रियों को दिया और अन्य परियोजनाओं से भी अवगत कराया गया।

बैठक में सभी मंत्रियों को सरकार के 11 साल के कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी मंत्रालय अपनी-अपनी उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!