देश

Caste Census: जातीय जनगणना की आ गई तारीख, इन राज्यों से होगी शुरुआत; दो चरण में संपन्न कराने की तैयारी

Caste Census: केंद्र की मोदी सरकार ने जातीय जनगणना कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जातीय जनगणना दो चरणों में संपन्न हो सकती है। जातीय जनगणना से पहले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल जैसे बर्फबारी वाले राज्यों में एक अक्टबूर, 2026 से जनगणना शुरू होगी।

Image

जातीय जनगणना की आ गई तारीख (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Caste Census: केंद्र की मोदी सरकार ने जातीय जनगणना कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जातीय जनगणना दो चरणों में संपन्न हो सकती है। जातीय जनगणना से पहले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल जैसे बर्फबारी वाले राज्यों में एक अक्टबूर, 2026 से जनगणना शुरू होगी।

कब शुरू होगी जातीय जनगणना?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगली जनगणना एक मार्च, 2027 से शुरू होगी। हालांकि, बर्फबारी वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों जैसे लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक अक्टूबर, 2026 से जनगणना शुरू हो सकती है।

दो चरण में जनगणना कराने की तैयारी

जातियों की गणना के साथ-साथ जनगणना-2027 को दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है। जनगणना-2027 के लिए संदर्भ तिथि मार्च, 2027 के प्रथम दिन 00:00 बजे होगी। केंद्रशासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों के असमकालिक बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि अक्टूबर, 2026 के प्रथम दिन 00:00 बजे होगी।

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साथ जनगणना कराने के आशय की अधिसूचना संभवतः 16.06.2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।

आखिरी बार कब हुई थी जनगणना?

भारत की जनगणना, जनगणना अधिनियम, 1948 और जनगणना नियम, 1990 के प्रावधानों के अंतर्गत की जाती है। भारत की पिछली जनगणना 2011 में दो चरणों में की गई थी।

  • चरण I – मकान सूचीकरण (HLO) (1 अप्रैल से 30 सितंबर 2010)
  • चरण II – जनगणना (PE) (09 फरवरी से 28 फरवरी 2011) संदर्भ तिथि - मार्च 2011 के पहले दिन 00:00 बजे, तथा जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बर्फ से ढके असमकालिक क्षेत्रों के लिए यह 11 से 30 सितंबर 2010 के दौरान आयोजित की गई थी और संदर्भ तिथि अक्टूबर 2010 के पहले दिन 00.00 बजे थी ।
यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने हिमंत बिस्वा सरमा को मिलाया फोन; कह दी यह बात

2021 में क्यों टली थी जनगणना?

जनगणना 2021 को भी इसी तरह दो चरणों में आयोजित करने का प्रस्ताव था। पहला चरण अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान और दूसरा चरण फरवरी 2021 में आयोजित किया जाना था। 2021 में आयोजित की जाने वाली जनगणना के पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं और 1 अप्रैल, 2020 से कुछ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में क्षेत्रीय कार्य शुरू होने वाला था। हालांकि, देश भर में COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण जनगणना का काम स्थगित करना पड़ा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article