देश

पीएम मोदी ने एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर किया अलर्ट; कहा- बिना विचारे न करें इस्तेमाल, वरना...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध इस्तेमाल को लेकर देशवासियों को चेताया है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि ICMR की रिपोर्ट के अनुसार निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में कई एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर हो रही हैं।

Image

पीएम मोदी।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इसे लेकर अलर्ट करते हुए कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग केवल डॉक्टरों की सलाह पर ही किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एंटीबायोटिक प्रतिरोध के मुद्दे को उठाते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे डॉक्टर से परामर्श किए बिना ऐसी दवाएं न लें। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि निमोनिया और यूटीआई जैसी कई बीमारियों के खिलाफ एंटीबायोटिक अप्रभावी साबित हो रही हैं।

यह गंभीर चिंता की बात

उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत चिंता का विषय है। रिपोर्ट के अनुसार, इसका एक बड़ा कारण लोगों द्वारा बिना सोचे-समझे एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन है। उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक दवाएं ऐसी दवाएं नहीं हैं, जिन्हें बिना सोचे-समझे लिया जा सके।

केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करें इस्तेमाल

मोदी ने कहा कि इन दवाओं का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए। आजकल लोग ये मानने लगे हैं कि बस एक गोली ले लो, हर तकलीफ दूर हो जाएगी। यही वजह है कि बीमारियां और संक्रमण इन एंटीबायोटिक दवाओं पर भारी पड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कृपया अपनी मनमर्जी से दवाओं का इस्तेमाल करने से बचें। एंटीबायोटिक दवाओं के मामले में तो इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

(समाचार एजेंसी भाषा का इनपुट)

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article