देश

''सोनार बांग्ला' का सपना पूरा करेंगे', चुनाव से पहले PM मोदी ने लिखा बंगाल के लोगों को भावुक पत्र, की खास अपील

पत्र में पीएम ने लिखा है, 'कुछ ही महीनों में पश्चिम बंगाल का भविष्य तय होगा। बंगाल के लोग जो जनादेश देंगे उससे भावी पीढ़ी का भविष्य और उससे राज्य की दिशा तय होगी। युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं जो भी सोनार बांग्ला का सपना रखता है, वह आज गहरी पीड़ा में है। उनकी यह पीड़ा देखकर मैं व्यथित हो जाता हूं।

Image

बंगाल में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव।

Photo : PTI

PM Modi letter to Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को पत्र लिखा। पीएम मोदी के इस पत्र को भाजपा कार्यकर्ता पूरे बंगाल में बांट रहे हैं। पीएम ने यह पत्र ऐसे समय लिखा है जब बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस पत्र में पीएम ने बंगाल के लोगों की प्रशंसा की है और कहा है कि राज्य का भविष्य चुनाव के बाद तय होगा। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल को 'विकसित' बनाने वाले अपने संकल्प को दोहराया है।

कुछ ही महीनों में बंगाल का भविष्य तय होगा-PM

पत्र में पीएम ने लिखा है, 'कुछ ही महीनों में पश्चिम बंगाल का भविष्य तय होगा। बंगाल के लोग जो जनादेश देंगे उससे भावी पीढ़ी का भविष्य और उससे राज्य की दिशा तय होगी। युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं जो भी सोनार बांग्ला का सपना रखता है, वह आज गहरी पीड़ा में है। उनकी यह पीड़ा देखकर मैं व्यथित हो जाता हूं। इसलिए मैंने पश्चिम बंगाल को विकसित एवं समृद्ध बनाने का प्रण लिया है।'

विकास को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी-पीएम

PM ने कहा कि 'पिछले 11 सालों में, देश के लोगों के आशीर्वाद की ताकत से, मेरी सरकार ने लोगों की भलाई और पूरे विकास को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। PM के पत्र में कहा गया है, 'किसानों की भलाई से लेकर युवाओं के सपनों को पूरा करने तक, और महिलाओं को मजबूत बनाने से लेकर समाज के हर तबके तक पहुंचने तक, हमारी नीतियों और लगातार कोशिशों के अच्छे नतीजे आज साफ दिख रहे हैं।'

बंगाल में बैंकिंग सिस्टम से जुड़े 5 करोड़ लोग

ममता सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने लिखा, 'राज्य सरकार के असहयोग और विरोध के बावजूद, आज पश्चिम बंगाल के लगभग 5 करोड़ लोग 'जन-धन योजना' के जरिए बैंकिंग सिस्टम से जुड़ चुके हैं। 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत, राज्य में 85 लाख टॉयलेट बनाए गए हैं। जहां राज्य की सत्ताधारी पार्टी गरीबों की रोजी-रोटी छीन रही है, वहीं हमने छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को ₹2.82 लाख करोड़ के लोन देकर मदद का हाथ बढ़ाया है। मुझे 'अटल पेंशन योजना' के तहत 56 लाख सीनियर सिटिज़न्स को बुढ़ापे में आत्मनिर्भर बनाने का सौभाग्य मिला है।

'उज्ज्वला योजना' के जरिए 1 करोड़ से ज़्यादा परिवारों को LPG कनेक्शन देकर माताओं और बहनों को धुएं से आजाद करके मैं खुद को खुशकिस्मत महसूस करता हूं।' लेटर में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के किसान अपने परिवारों का पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि वे 'पूरे देश का पेट भरते हैं'।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article