देश

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने PM मोदी को मिलाया फोन, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात?

West Asia Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बात की। इस दौरान, दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)

West Asia Crisis: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान, दोनों के बीच भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और पश्चिम एशिया सहित कई मुद्दों पर बात हुई।

स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन लगाया था। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई निरंतर प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि दोनों देश आपसी हितों को ध्यान में रखते हुए सहयोग के नए क्षेत्रों में भी साथ मिलकर काम करेंगे।

पीएमओ के मुताबिक, बातचीत के दौरान पीएम मोदी और नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की और क्षेत्रीय स्थिति पर अपने विचार साझा किए। बकौल पीएमओ, दोनों नेताओं ने भविष्य में भी लगातार संपर्क बनाए रखने और आपसी संवाद जारी रखने पर सहमति जताई।

पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर

सनद रहे कि पश्चिम एशिया में फरवरी के आखिरी सप्ताह से तनाव पसरा हुआ है। ऐसे हालात तब पैदा हुआ जब इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान को निशाना बनाया। इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, वार्ता के जरिए हालात को सुधारने की कोशिशें जरूर हुईं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। साथ ही, दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर सैन्य कार्रवाईयां कीं। हाल ही में तेहरान ने बताया कि वह होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ओमान के साथ एक समझौते का मसौदा तैयार कर रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article