देश

'पाकिस्तान-दुनिया ने देखी भारतीय बेटियों की सिंदूर की ताकत', बिहार के काराकाट में गरजे PM मोदी

बिहार के काराकाट में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'दुश्मन समझ लें हमारे तरकश से अभी एक तीर ही चला है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न तो रुकेगी और न ही थमेगी। आतंकवाद का फन अगर फिर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलेगा।'

Image

बिहार के काराकाट में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।

PM Modi Karakat Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। बिहार के काराकाट में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'बिहार की धरती पर मैंने कहा था उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। आज मैं अपना वचन पूरा करने के बाद आया हूं, जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है। भारत की बेटियों की सिंदूर की शक्ति क्या होती है ये पाकिस्तान और दुनिया दोनों ने देखा।'

अभी तरकश से एक ही तीर चला है-पीएम

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे, हमारी सेनाओं ने एक ही झटके में घुटनों पर ला दिया। पाकिस्तान के एयरबेस, उनके सैन्य ठिकानें हमने कुछ ही मिनट में तबाह कर दिए। ये नया भारत है, ये नए भारत की ताकत है।' पीएम ने कहा कि 'दुश्मन समझ लें हमारे तरकश से अभी एक तीर ही चला है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई न तो रुकेगी और न ही थमेगी। आतंकवाद का फन अगर फिर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलेगा।'

'प्राण जाए पर वचन न जाए'

पीएम ने कहा, 'प्राण जाए पर वचन न जाए - जो वचन दे दिया वह पूरा होकर के रहता है। प्रभु श्रीराम की ये नीति अब नए भारत की रीति बन गयी है।

अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ निर्दोष मारे गए। मैं तब बिहार आया था और बिहार की धरती से वचन दिया था। आंख में आंख मिला के हमने कह दिया था कि आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जायेगा, यहीं की धरती से कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।

आज मैं अपना वचन पूरा कर के आया हूं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article