'Namo Yamuna River Safari : यमुना नदी में क्रूज राइड का सपना मंगलवार को साकार हो गया। 10 नवंबर को सोनिया विहार के पास यमुना नदी में 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा इस क्रूज पर सवार हुए। पर्यावरण के अनुकूल यह पर्यटन पहल सोनिया विहार और जगतपुर के बीच 6 किलोमीटर की आने-जाने की यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। इस 'नमो सफारी' को छठ के मौके पर शुरू किया गया है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सफारी के पास खेल-कूद सहित खाने-पीने की सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।
देश
यमुना में साकार हुआ क्रूज राइड का सपना, CM रेखा गुप्ता-सोनोवाल, कपिल मिश्रा ने उठाया 'नमो यमुना रिवर सफारी' का लुत्फ
- Edited by: आलोक कुमार राव
- Updated Nov 10, 2026, 02:05 PM IST
