देश

विजयघाट पहुंचकर इन दिग्गजों ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी बोले- 'जय जवान, जय किसान'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 09:00 AM IST

PM Modi on Lal Bahadur Shashtri Jayanti: लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती के मौके पर दिल्ली के राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और 'जय जवान, जय किसान' का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

Image

राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि।

Lal Bahadur Shashtri News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती के मौके पर कहा है कि भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में शास्त्री जी का नेतृत्व अनुकरणीय है। पीएम मोदी और कई दिग्गजों ने विजयघाट पहुंचकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

लाल बहादुर शास्त्री को पीएम मोदी ने किया नमन

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर स्मरण करता हूं। उनकी सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और 'जय जवान, जय किसान' का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम हमेशा मजबूत भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम करते रहेंगे।'

इन नेताओं ने शास्त्री जी को अर्पित की पुष्पांजलि

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर दिल्ली के विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जयंती

भारत के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख का खास महत्व है। यह तारीख देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article