देश

प्रधानमंत्री...कई कैबिनेट मंत्री...20 राज्यों के CM और लाखों कार्यकर्ता; बंगाल में पहली भाजपा सरकार का महा शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल में पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ब्रिगेड ग्राउंड में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस बीच इस समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों की जानकारी सामने आ गई है।

Image

बंगाल में भाजपा की नई सरकार।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद वहां सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने इस बाबत भाजपा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठ मई को शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

समिक भट्टाचार्य ने दी जानकारी

समिक भट्टाचार्य ने बताया कि बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ ही भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं भाजपा बहुत बड़े स्तर पर इस जीत का जश्न मनाने की तैयारी में हैं। इस समारोह में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह बिग्रेड ग्राउंड में होगा। श्यामाप्रसाद के जमीन पर श्यामाप्रसाद की सरकार बनने जा रही है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी सुनील बंसल अन्य भाजपा नेताओं के साथ विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर का दौरा किया और 8 मई को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के सम्मान समारोह से पहले तैयारियों का जायजा लिया।

ब्रिगेड ग्राउंड में तैयारियां तेज

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह के लिए ब्रिगेड ग्राउंड में तैयारियां चल रही हैं। अपर पुलिस आयुक्त डीपी सिंह ने कहा कि बेसिक ग्राउंड को चुना गया है तो हमारा मेन काम है कि ग्राउंड में कहां पर VIP का स्टेज होगा,किस तरफ स्टेज होगा,VIP का ट्रैफिक मूवमेंट किस तरह से होगा। ये सारी जानकारी के लिए हम यहां पर एकत्रित हुए हैं, इसके बाद हम लोगों की एक बैठक होगी जिसमें एजेंसी को बुलाया जाएगा उसके जो समस्या है उस पर चर्चा करके हम फाइनल करेंगे।

ममता बनर्जी को भवानीपुर से दी शिकस्त

बता दें कि बीजेपी ने 293 विधानसभा सीटों वाले बंगाल में 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। बंगाल में टीएमसी के 15 सालों का राज खत्म हो गया है। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से शिकस्त दी है। इसके अलावा वो नंदीग्राम सीट से भी उन्होंने जीत हासिल कर ली है।बंगाल में वह बीजेपी का मुख्य चेहरा माने जाते हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!