देश

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', बोले PM मोदी, सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

पीएम ने कहा कि 'देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। सीखने की ललक मेरे जीवन का हिस्सा। आज भी मैं खुद को विद्यार्थी मानता हूं। भगवान मुझे और भी ज्यादा काम करने की शक्ति दे। मेरे लिए जनता-जनार्दन ईश्वर का रूप है। देश के लिए मेरा भी एक दायित्व है।'

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Narendra Modi: जन सेवा के क्षेत्र में 25 वर्ष पूरे करने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सात अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के सीएम के रूप में शपथ ली थी तब कभी सोचा नहीं था कि ये पड़ाव भी आएगा। पीएम ने कहा कि जनता-जनार्दन के आशीर्वाद का परिणाम है। चुनाव में जनता ने हमेशा मुझे सेवा के लिए चुना। पीएम मोदी ने ये बातें दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

आज भी मैं खुद को विद्यार्थी मानता हूं-पीएम

पीएम ने कहा कि 'देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। सीखने की ललक मेरे जीवन का हिस्सा। आज भी मैं खुद को विद्यार्थी मानता हूं। भगवान मुझे और भी ज्यादा काम करने की शक्ति दे। मेरे लिए जनता-जनार्दन ईश्वर का रूप है। देश के लिए मेरा भी एक दायित्व है। देशवासियों की और अधिक सेवा कर सकूं। दिन-रात सेवा कर सकूं। आज मैं जो कुछ हूं, जहां भी हूं, जिस दायित्व पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता-जनार्दन का ही है।'

140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की-पीएम

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'आज प्रातः मैं श्री विनायक मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मैंने परमात्मा के सामने देश के लिए प्रार्थना की, 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की और अपने लिए भी प्रार्थना की। प्रार्थना ये कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति और सामर्थ्य दीजिए कि मैं अपने देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकूं। साथियों, मुझे याद है जब मैं वडनगर के स्कूल में पढ़ने जाता था तो हमारे मास्टर जी तरह-तरह से अलग-अलग पाठ पढ़ाते थे और क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले स्टूडेंट्स में हमेशा मेरा नाम होता था।'

'हर घटना ने मुझे सिखाया'

पीएम ने कहा कि हर सफलता ने मेरे दायित्व बोध को विस्तार दिया और हर सिद्धि ने बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ने का साहस दिया, जज्बा दिया। हर घटना ने मुझे सिखाया। मोरबी की बाढ़ ने मुझे दिन-रात सेवा कार्यों में जुटने का रास्ता दिखाया। सिखाया मुझे सेवा करने का भाव।

'कभी महसूस नहीं हुआ अकेला हूं'

पीएम ने कहा कि 50 वर्ष की आयु में जंगलों में आदिवासियों की सेवा करते-करते गुजरा। पहाड़ों में जिंदगी बिताई और भारतीय जनता पार्टी में संगठन की राह चुनी। उन्होंने कहा, 'मेरा राजनीतिक रिपोर्ट कार्ड सिर्फ संगठन कर का संगठन का काम करने वाले का ही था। मैंने चुनाव लड़ाए थे लेकिन एक भी चुनाव नहीं लड़ा था। चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत होती तो बहुत पहले ही मैदान में उतर सकता था। एकाकी महसूस नहीं हुआ। कभी लगा ही नहीं कि मैं अकेला हूं। कोटि-कोटि स्वयंसेवक जो भारत की सांस्कृतिक आत्मा के प्रहरी हैं, जिनके जीवन का एकमात्र ध्येय है मां भारती की सेवा।'

देश को टॉप 3 इकॉनमी बनाने का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मुझे लगातार सभी का सम्पूर्ण साथ मिला है। आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है, ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। मेरे साथ बोलिए! टॉप 3 इकॉनमी, टॉप 3 इकॉनमी, आत्मनिर्भर भारत! हम इसे करके रहेंगे।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', बोले PM मोदी, सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', बोले PM मोदी, सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत