ाPM Modi Address Tonight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी महिलाओं के लिए आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने को लेकर अपनी बात देश के सामने रखेंगे।
बता दें कि केंद्र सरकार ने इस बिल को पारित कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन यह बिल पारित कराने के लिए जरूरी आंकड़ा, 352 से 54 वोट पीछे रह गई। कुल मौजूद सदस्य 352 में बिल के खिलाफ 230 वोट पड़े।
बता दें कि सरकार ने संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन अहम बिल लोकसभा में पेश किए। संशोधन विधेयकों के जरिए राजनीति में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने की योजना बना रही थी।
क्या है महिला आरक्षण बिल?
यह बिल लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का अधिकार देता है। फिलहाल लोकसभा में 543 सीटें हैं और वर्तमान में लोकसभा में महज 74 महिला सांसद हैं। बिल पास होने के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 की जाएगी। 850 सीटों वाली लोकसभा में 272 महिला सांसद होंगी। यह बदलाव भारत को दुनिया के सबसे बड़े महिला प्रतिनिधित्व वाले लोकतंत्र में शामिल कर देगा।
विपक्ष का सरकार को नहीं मिला साथ
हालांकि, इस बिल को लेकर विपक्ष ने सरकार का साथ नहीं दिया। लोकसभा में अपने संबोधन के कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साफ कहा कि जिस बिल पर यहां चर्चा हो रही है, वह महिला आरक्षण बिल नहीं है। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं होगा।
राहुल गांधी ने आज लोकसभा में कहा कि पहला सच तो ये है कि यह महिला बिल है ही नहीं। इसका महिलाओं से कोई लेना देना नहीं है। साल 2023 में इसी सदन में महिला आरक्षण बिल पास किया गया था। राहुल गांधी ने कहा, 'भाजपा में मेरे दोस्त और शिक्षकों ने बताया कि यह बिल 10 साल में लागू होगा। वो महिला बिल था।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
