Delhi Metro train timing on Holi: होली वाले दिन यानी बुधवार को आप दिल्ली मेट्रो से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो दोपहर बाद ही घर से निकलें। होली वाले दिन सुबह मेट्रो सुविधा बंद रहेगी। डीएमआरसी ने इसकी जानकारी दी है। मेट्रो के साथ-साथ मेट्रो फीडर बसें भी दोपहर बाद से ही चलेंगी। होली पर मेट्रो की सभी लाइनें दोपहर 2:30 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे।
Holi के दिन दोपहर 2:30 बजे तक नहीं चलेगी Metro train
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सेवाएं होली के दिन दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रंगों का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। DMRC ने एक बयान में कहा कि होली के त्योहार के दिन यानी 8 मार्च, 2023 (बुधवार) को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 14:30 बजे (दोपहर 2:30 बजे) तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे के बाद चलेगी Metro train
DMRC ने बयान में कहा गया है कि मेट्रो ट्रेन (Metro train) सेवाएं उस दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि 8 मार्च को दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी पूर्ववत शुरू हो जाएंगी।
