देश

'बुरे कर्म करने वालों को जेल जाना ही पड़ता है', केजरीवाल-सिसोदिया की जेल यात्रा पर बोले अन्ना हजारे

Anna Hazare on Kejriwal-Sisodia: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आईएएनएस ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजे, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर टिप्पणी की।

Image

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे

Anna Hazare on Kejriwal-Sisodia: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के जेल जाने को लेकर सवाल किए जाने पर अन्ना हजारे ने कहा कि बुरे कर्म करने वालों को अंततः जेल जाना ही पड़ता है। यह एक ऐसा सत्य है, जिसे हमारे देश का कानून मानता है। हमारा देश कानून के हिसाब से चलता है और जो भी गलत करेगा, उसे सजा मिलनी चाहिए। हमारे देश में संविधान और कानून से ऊपर कुछ नहीं है। देश में विभिन्न राजनीतिक दल हैं, लेकिन संविधान सबसे ऊंचा है और हमारा देश उसी के अनुसार चलता है।

अरविंद केजरीवाल पर तल्ख टिप्पणी करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल राजनीति में सत्ता और पैसे में मशगूल हो गए हैं। जब तक समाज और देश की बेहतरी के लिए काम नहीं किया जाएगा, तब तक कोई भी व्यक्ति कितना भी पैसा कमा ले, उसे कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान कुमार विश्वास और प्रशांत भूषण का जिक्र करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि कुमार विश्वास और प्रशांत भूषण जैसे अच्छे लोग राजनीति से बाहर हो गए हैं। मेरी उनसे अभी भी बातचीत होती रहती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किए जाने पर अन्ना हजारे ने कहा कि दिल्ली की जनता बुरे कर्म करने वालों को सबक सिखाएगी। चुनाव के परिणाम यह तय करेंगे कि कौन सही है और कौन गलत। चुनाव के बाद यह साफ हो जाएगा कि किसने सही काम किया और किसने गलत काम किया।

बता दें कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है, जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article