देश

कोरोना पीड़ित रह चुके लोग भारी कामकाज और कसरत से बचें, गुजरात में हार्ट अटैक के मामलों पर बोले स्वास्थ्य मंत्री

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 30, 2023, 11:07 AM IST

मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना की चपेट में आए लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए और किसी तरह के कठिन परिश्रम और भागदौड़ से खुद को दूर रखना चाहिए।

Image

मनसुख मंडाविया

Photo : PTI

Mansukh Mandaviya on Heart Attack Cases: गुजरात में पिछले कुछ समय से युवाओं में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। कई लोगों की मौत नवरात्र के समय गरबा करने के दौरान ही हो गई। गुजरात में अचानक हार्ट अटैक के शिकार होते युवाओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। माडविया ने कहा, जिन्हें कोविड हुआ था, उन्हें कठिन परिश्रम, भारी कामकाज, स्ट्रेस और दौड़भाग करने से 1-2 साल तक दूर रहना चाहिए।

ICMR की एक स्टडी का दिया हवाला

मनसुख मांडविया ने कहा कि ऐसा देश के सबसे बड़े और माने हुए शोध संस्थान ICMR की एक स्टडी में सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की चपेट में आए लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए और किसी तरह के कठिन परिश्रम और भागदौड़ से खुद को दूर रखना चाहिए।

गुजरात में गरबा के दौरान कई की मौत

गुजरात में हाल ही में हृदय संबंधी समस्याओं के कारण कई लोगों मौत हुई है। नवरात्रि उत्सव के दौरान होने वाले गरबा डांस के दौरान ही कई लोगों ने जान गंवा दी। इसके कारण राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल को हृदय रोग विशेषज्ञों सहित चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ बैठक करनी पड़ी थी। पटेल ने हार्ट अटैक के कारणों और इससे बचाव के उपायों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों को मौतों का डेटा इकट्ठा करने का निर्देश दिया था।

मंडाविया ने संवाददाताओं से कहा कि आईसीएमआर ने स्टडी की है। इस स्टडी के अनुसार, जो लोग गंभीर कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित रहे हैं, उन्हें अधिक मेहनत वाले काम नहीं करने चाहिए। उन्हें एक साल तक जरूरत से ज्यादा कसरत, दौड़ने और भारी व्यायाम से दूर रहना चाहिए, ताकि दिल के दौरे से बचा जा सके।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article